सचिवालय सेवाएं संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताई मांगें
शिमला| प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ ने प्रधान राणा कुलतार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सचिवालय सेवाएं अधिकारियों द्वारा सरकारी नीतियों व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिए जा रहे सहयोग की सराहना की तथा इसे और गति प्रदान करने के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव डॉ. विवेक ज्योति, उप प्रधान रामदेव, सह सचिव मुनीश शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य सरजीव मेहरा, अमित वर्मा, दक्षा व अनिता शामिल रहे।