पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संचार माध्यमों के बावजूद भी कम नहीं हुई मेलों की अहमियत:ओंकार

संचार माध्यमों के बावजूद भी कम नहीं हुई मेलों की अहमियत:ओंकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला। संस्कृति और परंपराओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए मेले व त्यौहार अहम भूमिका निभाते हैं। यह विचार मंगलवार को प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा कृषि ओंकार चंद शर्मा ने दो दिवसीय सिपुर मेले के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार माध्यमों की बहुतायत के बावजूद भी प्रदेश में मेलों और त्यौहारों की अहमियत कम नहीं हुई है। आज भी लोगों में मेलों के प्रति भरपूर रुझान बना हुआ है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया, जिसमें कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक जैविक खेती के संबंध में, उद्यान विभाग द्वारा पुष्प प्रदर्शनी व गोमूत्र स्प्रे प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ जगदीश वर्मा ने लोगों को सेब के पुराने बगीचों के जीर्णोद्धार के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

खबरें और भी हैं...