पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यूरी में युवक रेहड़ी पर तल रहा था पकौड़े, अचानक स्टोव फटने से गंभीर रूप से जख्मी

ज्यूरी में युवक रेहड़ी पर तल रहा था पकौड़े, अचानक स्टोव फटने से गंभीर रूप से जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | रामपुर खंड के ज्यूरी में स्टोव फटने से एक युवक झुलस गया। घायल की पहचान ताजुद्दीन पुत्र यार मोहमद गांव बधाल के तौर पर हुई है। घायल को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा सेवा परिसर पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक ज्यूरी सराहन सड़क पर रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी पर पकोड़े तलने का काम कर रहा था। घायल ताजुद्दीन पुत्र यार मोहमद गांव बधाल का रहने वाला है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...