पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने पर भाजपा ने नाचकर मनाया जश्न

कर्नाटक में सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने पर भाजपा ने नाचकर मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला भाजपा ने मंगलवार को डीसी आफिस में भाजपा का कर्नाटक में सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने पर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में इस मतदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है। भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा देश की जनता आज भी केंद्र में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सरकार में पूर्ण विश्वास करती है। कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को एक बार फिर दर किनारे करते हुए भाजपा की विकास करने वाली सरकार को अपनाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत को कांग्रेस मुक्त करने का नारा आज साकार होने जा रहा है इस जीत के साथ भाजपा देश मे 21वें राज्य में भी सरकार बनाएगी। भाजपा आज 69 प्रतिशत जनता के मतों को हासिल कर चुकी है और कांग्रेस केवल 2.3 प्रतिशत मतों पर है।

बीजेपी कार्यकर्ता कर्नटक चुनाव में भाजपा की 104 सीटें आने पर जश्न मनाते हुए।

खबरें और भी हैं...