पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा संस्कारयुक्त होनी चाहिए :सुरेश भारद्वाज

शिक्षा संस्कारयुक्त होनी चाहिए :सुरेश भारद्वाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचल प्रदेश सत्या साईं सेवा समिति की ओर से शिमला स्थित आनंद विलास स्कूल पूजारली में स्कूल का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए जो आनंद विलास के स्कूल में दी जा रही है, आज हम सरकारी स्कूलों में ऐसी संस्कारों वाली शिक्षा नहीं दे पा रहे है। वो आप इस स्कूल में कर रहे हैं।सत्या साईं सेवा समिति हिमाचल प्रदेश के स्टेट प्रेजिडेंट डॉ. श्याम सुंदर ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में कोई बुराई नहीं है आज बुराई है कि जो हमारी सनातन परंपराएं हैं, उसकी शिक्षा भी इस आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ देनी चाहिए। इस तरह की मानवीय मूल्यों वाली शिक्षा इस आनंद विलास स्कूल में दी जा रही है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. वी सी राजिंदर चौहान , सत्या साई सेवा संगठन के स्टेट कॉर्डिनेटर मुनीश शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रेम वर्मा,जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।

सत्या साईं सेवा समिति के समारोह में शिक्षा मंत्री छात्रों को सम्मानित करते हुए

खबरें और भी हैं...