शिमला | बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने देश में आयोजित होने वाली विभिन्न नामी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए एसोसिएशन की सब कमेटी के टेक्नीकल ऑफिशियल की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हिमंता विश्वास शर्मा की ओर से तकनीकी अधिकारियों की जारी सूची में हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा को सब-कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। कमेटी के चेयरमैन डा़ॅ. ओडी शर्मा होंगे, जबकि कमेटी के अन्य सदस्यों में प्रताप मोहंती, डॉ़. वाटीजुलू सुजूमेरन, के. प्रभाकर राव, गौतम महंता, म्यूर पारिख, वी. अरुणाचलम, के़ राकेश शेखर, बमंग ताबो, शिवा प्रकाश और उमर राशिद शामिल हैं। एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने एक बयान में कहा कि ये सब-कमेटी 2018 तथा इससे आगे आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में तकनीकी पक्ष को देखेगी। हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन ने राजेंद्र शर्मा की इस नियुक्ति पर खुशी जताई है।