सोलन | आर्ट आॅफ लिविंग संस्था की ओर से सोलन के सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारा में श्रीश्री संस्कार केंद्र टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया। 2 दिवसीय इस प्रोग्राम में प्रदेश के शिमला, सोलन, हमीरपुर, कुल्लू व बिलासपुर से के लोगों ने हिस्सा लिया। टीचर्स को ट्रेनिंग देने के लिए बंगलुरू से जैसमिन कौर वासवानी सोलन पहुंची। प्रदेश की श्री श्री संस्कार केन्द्र की समन्वयक ईना चौहान भी विशेष तौर पर उपस्थित रही। सोलन में 44 लोगों को श्रीश्री संस्कार केन्द्र के टीचर बनाया गया। यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग प्रवक्ता संजय जोशी ने दी।