पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महोग से शिमला के लिए बस सीधी सेवा आरंभ

महोग से शिमला के लिए बस सीधी सेवा आरंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चवासी इलाके के महोग से शिमला बस को हवाना करते विधायक हीरालाल

भास्कर न्यूज | करसोग

परिवहन निगम ने महोग से शिमला के लिए बस सेवा आरंभ की है। करसोग के आशला के जागरा मेले के दौरान विधायक हीरा लाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्वयं इस बस सेवा का उद्घाटन करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा रद्द होने के कारण विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । हीरा लाल ने बताया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं स्वीकृत करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महोग-शिमला वाया नांज बस सेवा के आरंभ होने से करसोग क्षेत्र की छह पंचायतों महोग, ग्वालपुर, सराहन, तेबन, कुठेड़ और नांज के अलावा शिमला जिले की कई पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। क्षेत्रवासी वाया करसोग आने के बजाय अब कोटलू, ओगली व नांज होते हुए कम वक्त और कम किराये में सीधे शिमला जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस बस के रूप में क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि वन मंत्री ने अशला में वन विभाग के निरीक्षण कुटीर में अतिरिक्त कमरे बनाने तथा इसे वन विश्राम गृह के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

खबरें और भी हैं...