पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटखाई के युवाओं ने की मुख्यमंत्री से पशुओं के लिए गौशाला बनाने की मांग

कोटखाई के युवाओं ने की मुख्यमंत्री से पशुओं के लिए गौशाला बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहडू | अप्पर शिमला की सड़कों पर मानवीय क्रूरता का शिकार हो रहे बेसहारा मवेशियों के लिए गौशाला बनाने की मांग को लेकर कोटखाई क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की है। थिंक द बीग नाम की समाज सेवी संस्था को चला रहे युवाओं नेें सड़कों पर खुले छोड़े गए इन मवेशियों के झुंडों की वजह सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं का जिक्र करते हुए इनके साथ हो रहे मानवीय अत्याचारों की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। संस्था के अध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से गौशाला निर्माण के लिए पंचायतों व प्रशासनिक अमले तथा पशु पालन विभाग को निर्देश जारी करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...