पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडर 19 रिले रेस में चैप्सली स्कूल प्रथम, लॉरियट दूसरे, ऑकलैंड ब्वॉयज तीसरे स्थान पर रहा

अंडर-19 रिले रेस में चैप्सली स्कूल प्रथम, लॉरियट दूसरे, ऑकलैंड ब्वॉयज तीसरे स्थान पर रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैप्सली स्कूल की वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता व इंटर रिले प्रतियोगिता का आयोजन रविवार काे पुलिस ग्राउंड भराड़ी में किया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट हाईकोर्ट राकेश्वर लाल सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल सुदर्शन डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें ऑकलैंड, डीएवी शोघी, सेक्रेड हार्ट, चैप्सली स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

वहीं अंडर 19 रिले रेस में 4गुणा 400 मीटर में चैप्सली स्कूल प्रथम, लॉरियट दूसरे, ऑकलैंड ब्वॉयज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर 19 में चैप्सली प्रथम, ऑकलैंड दूसरे, सेक्रेड हार्ट तीसरे स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट अंडर-19 में लड़कों में हेमंत कुल्ला और प्रशांत ठाकुर रहे। क्रिकेट में नीलगिरी प्रथम और शिवालिक दूसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट में बेस्ट प्लेयर अंडर-19 निखिल कुल्ला रहे। बास्केट बॉल में शिवालिक हाउस प्रथम, और विंध्या दूसरे स्थान पर रहा। इसमें अंडर-16 में बेस्ट प्लेयर प्रांस वर्मा रहे। वहीं खो-खो में बेस्ट प्लेयर शुभम और गल्र्स में स्नेहा को सम्मानित किया गया। खेलकूद में संचालक दिनेश पानेट और शशि वर्मा ने किया।

भराड़ी पुलिस ग्राउंड में चैप्सली स्कूल के स्पोटस मीट में भाग लेते स्टूडेंस्ट।

चैप्सली स्कूल की

वार्षिक स्पोर्ट्स मीट

के विजेता

इसमें ओवर ऑल विजेता नीलगिरी हाउस रहा। वहीं विंध्या हाउस दूसरे, हिमालया हाउस तीसरे, शिवालिक चौथे स्थान पर रहा। वहीं अंडर 14 में गल्र्स में शिवानी नीलगिरी हाउस प्रथम, ब्वॉयज में हिमालया हाउस के शिवांस प्रथम रहे। अंडर 12 में गर्ल्स में रुचि वर्मा विंध्या हाउस और ब्वॉयज में रिजुल काल्टा प्रथम रहे। अंडर 10 में विंध्या हाउस के कृतज्ञ और गर्ल्स में श्रुति ठाकुर प्रथम रहे। जिम्नास्ट में 12 कक्षा सी के बेस्ट प्रदर्शन चिराग नैनी का रहा। योग में बेस्ट प्रदर्शन गल्र्स में श्वेता ठाकुर का रहा।

खबरें और भी हैं...