सूद सभा शिमला की ओर से 14 कार्यकारिणी सदस्यों और पांच कार्यालय पदाधिकारियों के लिए 27 मई को चुनाव सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। जबकि वोटों की गिनती 3 जून को सुबह 11 बजे के बाद होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान के लिए अपने फोटो युक्त पहचान पत्र लाना जरूरी है।
यह चुनाव सब कमेटी इलेक्शन के चेयरमेन विजय कुमार सूद सहित छह सदस्यों की देखरेख में कराए जाएंगे। सूद सभा के लगभग तीन हजार मतदाता है। विजय कुमार सूद ने सूद बिरादरी से इस चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
इसमें प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार संजय सूद, जोगेंद्र लाल सूद, कमल बुटेल और पुनीत सूद का कड़ा मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भारती सूद और अश्वनी कुठियाला दो के बीच में कड़ी टक्कर होगी।
महासचिव के बीच भी होगा कड़ा मुकाबला
वहीं महासचिव के लिए संदीप सूद और अरुण कुठियाला के बीच मुकाबला होगा। वहीं असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए तीन राजेंद्र प्रसाद जिंदा, पूजा डोगर, पंकज सूद के बीच कड़ी टक्कर होगी। कोषाध्यक्ष के लिए वेद प्रकाश गडींजु और अनामिक सूद के बीच कड़ी टक्कर होगी। वहीं सदस्यों के लिए 18 चुनाव मैदान में खड़े है जिसमें 14 सदस्यों को चुना जाएगा।