घुमारवीं | हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ बिलासपुर के प्रधान डाॅ. रविंद्र कुमार ठाकुर ने कार्यकारिणी की विस्तार किया है। उन्होंने कार्यकारिणी का संगठन सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विद्या प्रकाश व प्रेस सचिव लोकेश ठाकुर को नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रीतम चंदेल, अक्षय कुमार, जगदेव सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज शर्मा व रणजीत सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। प्रधान डाॅ. रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं आश्रित कल्याण संघ की मासिक बैठक 17 जून को शिव मंदिर परनाल में आयोजित की जाएगी।
बागी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक हित विकास मंच का किया गठन, रणजीत बनाए अध्यक्ष
हपिुरधार | बागी भाजपा कार्यकताओं की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह संगड़ाह में हुई। बैठक में लोक हित विकास मंच का गठन किया गया। रणजीत सिंह को मंच का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान एक 100 सदसीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। भाजपा के पूर्व दो विधायक रूप सिंह चौहान व हृदय राम को भी सदस्य मनोनित किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि जल्द ही मंच के दर्जनों कार्यकर्ता अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षा में विकास कार्यों को लेकर सरकार से बात करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की अनदेखी हुई तो 2019 में होने वाले चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से मंच अपना प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में उतारेंगे।