पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामकृष्ण मारकंडे बने लेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष, राजेश वैद्य को राज्य महासचिव चुना

रामकृष्ण मारकंडे बने लेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष, राजेश वैद्य को राज्य महासचिव चुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | रामकृष्ण मारकंडे को हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। राजेश वैद्य को राज्य महासचिव चुना गया है। राज्य कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को एसडी स्कूल शिमला में आयोजित करवाए गए। काना सिंह रॉकी, भीम सिंह कटोच, रमेश बाल्टू, युधिष्टिर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम कृष्ण मारकंडे ने चुनाव में आए सभी प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं की मांगों को लेकर जल्द ही डिमांड चार्टर तैयार कर राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लेक्चरर एसोसिएशन की जितनी भी लंबित मांगें हैं, उन्हें सरकार के समक्ष उठाकर पूरा करवाया जाएगा। चुनावों की प्रक्रिया में 500 प्रवक्ताओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...