कैदी की कार लेकर न लौटाने पर पुिलस जवान के खिलाफ चार्जशीट दायर
शिमला| अंडरट्रायल कैदी की हार हड़पने के मामले में सीआईडी ने पुलिस जवान को आरोपी बनाया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस कर्मचारी गुलशन के खिलाफ सीआईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर ली है। अदालत में आरोपी के खिलाफ 406 आईपीसी में केस चलेगा। कैथू जेल के एक अंडरट्रायल कैदी की प|ी ने जवान पर उसके पति की गाड़ी ले जाने और बाद में वापस न लौटने का आरोप लगाया था। िकायत के बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई। मार्च 2017 में भराड़ी थाना में सीआईडी ने कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि पुलिस कर्मचारी कैदी की गाड़ी ले गया था और बाद में वापस नहीं लौटाई।