पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच के लिए रोका टेंपो ट्रैवलर तो घबराया ड्राइवर, तलाशी में मिली दो किलो चरस, दो गिरफ्तार

जांच के लिए रोका टेंपो ट्रैवलर तो घबराया ड्राइवर, तलाशी में मिली दो किलो चरस, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूगंज थाना के तहत हीरानगर में पुलिस ने एक टेंपो ट्रैवल से चार किलो चरस बरामद की। यह गाड़ी बिलासपुर की ओर से शिमला आ रही थी। पुलिस ने मामले में ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस कहां से और किसके पास पहुंचानी थी, पुलिस इसके बारे में दोनों से पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि हीरानगर के पास नाल्टू नाला में नाके के दौरान गाड़ी से चरस बरामद की गई। पुलिस ने नाका लगाया था। जब बिलासपुर की ओर से आ रही टेंपो ट्रैवल एचपी01एम-1281 को पुलिस ने रोका तो ड्राइवर घबरा गया। इससे पुलिस को शक हुआ और तलाशी ली तो गाड़ी में चार किलो चरस मिली। पुलिस ने अवैध रूप से चरस तस्करी के मामले में ड्राइवर हितेश और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में बालूगंज पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों सरकाघाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गाड़ी संतराम ठाकुर के नाम से रजिस्टर है और आरोपी राकेश उसका बेटा है। शिमला में इतनी बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी पुलिस ने लंबे समय बाद की है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने चरस किस से खरीदी और किसको बेचने जा रहे थे इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...