कॉन्वेंट स्कूल ले रहे भारी भरकम फीस: एबीवीपी
शिमला | एबीवीपी की शिमला इकाई ने कॉन्वेंट और गैर कॉन्वेंट शैक्षणिक संस्थानों की ओर से अधिक फीस वसूलने का विरोध किया है। शिमला व्यवसायिक शिक्षा प्रमुख संजीव शर्मा ने कहा कि कॉन्वेंट शिक्षण संस्थान आजादी से पहले जैसे अंग्रेज जनता को लूटा करते थे, उसके तर्ज पर आज अभिभावकोंं को लूट रहे हैं। शिक्षा का व्यापारीकरण पूरी तरह शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर रहा है। जिसका उद्देश्य अभिभावकों को लूट कर अपना लाभ बढ़ाना है। उनका कहना है कि स्कूलों में कई बार फीस दरों में हुई भारी बढ़ोतरी के चलते बच्चों के अभिभावको पर आर्थिक बोझ पड़ा है।