शिमला में रविवार को रिज मैदान हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश भर से अाए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। परेड में हिमाचल पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की 14 टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया।