पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 37 डिग्री पहुंचा ऊना, शिमला के पारे में भी ३ डिग्री का उछाल

37 डिग्री पहुंचा ऊना, शिमला के पारे में भी ३ डिग्री का उछाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह इस सीजन का अधिकतम तापमान रहा है। शिमला का अधिकतम तापमान 21 से 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सोमवार को मौसम प्रदेश में लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत प्रदान करेगा। पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे रहा है। यह प्रदेश में 20 अप्रैल तक अपना असर दिखाएगा। प्रदेश के छह अन्य बड़े शहरों का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

सोमवार को करवट बदलेगा मौसम, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

खबरें और भी हैं...