- Hindi News
- National
- गुड़िया गैंगरेप और मर्डर केस में अब गिरफ्तार आरोपी के साथी की तलाश कर रही सीबीआई
गुड़िया गैंगरेप और मर्डर केस में अब गिरफ्तार आरोपी के साथी की तलाश कर रही सीबीआई
शिमला| गुड़िया केस में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई उसके साथी की तलाश कर रही है। जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह उसके साथ ही काम करता है। सीबीआई को कुछ एविडेंस हाथ लगे हैं। उधर, गिरफ्तार आरोपी से सीबीआई ने दिल्ली में पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार को स्पेशल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपी से कई घंटे लगातार पूछताछ की और पता लगाने का प्रयास किया कि उसके साथ और कौन शामिल हैं। शनिवार को कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई उसे लेकर दिल्ली निकल गई। हालांकि, सीबीआई गिरफ्तार आरोपी को गुड़िया केस का मुख्य आरोपी बता रही है, लेकिन केस में आरोपी के साथ और लोगों के शामिल होने की भी संभावना है। वे कितने लोग थे, इसके बारे में सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी से क्या अहम सुराग मिले, इसके बारे में पता नहीं चला है। गुड़िया केस में पहली गिरफ्तारी करने के बाद सीबीआई फूंक-फूंक कर कदम रखी रही है और कुछ खुलासा करना तो दूर, आरोपी की पहचान तक सार्वजनिक नहीं कर रही है।
सीबीआई ने गुड़िया केस में किसे पकड़ा है, जनता यह जानने को बेताब है। हलाईला क्षेत्र में किसी को भी पता नहीं है कि सीबीआई किसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। सीबीआई आरोपी की पहचान उजागर नहीं कर रही है। गुड़िया केस में 25 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दिन आरोपी को निचली अदालत में पेश किया जा रहा है।