- Hindi News
- National
- शिमला के कोच अनुराग वर्मा के तराशे मुक्केबाजों ने देश को दिलवाए चार मेडल
शिमला के कोच अनुराग वर्मा के तराशे मुक्केबाजों ने देश को दिलवाए चार मेडल
शिमला| शिमला के बॉक्सिंग कोच अनुराग वर्मा ने इंटरनेशनल चैंपियन में देश के लिए चार मेडल दिलवाए हैं। फ्रांस के पेरिस शहर में 11 से 15 अप्रैल तक हुई हुई मोंटाना बेल्ट इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अनुराग वर्मा और महावीर सिंह से कोचिंग प्राप्त कर रहे मुक्केबाजों ने तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अनुराग वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वे पिछले कुछ माह से तैयारियों में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में केवल 7 खिलाड़ी गई थे जिनमें से चार ने मेडल जीते हैं। इसमें नीरज, शिवेंद्र और संध्या रानी ने गोल्ड मेडल जीते हैं जबकि मेमतोई देवी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इंदिरा गांधी खेल परिसर में बॉक्सिंग कोच अनुराग वर्मा कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे खिलाडिय़ों को भी कोचिंग दे चुके हैं और उनके कई शिष्यों ने इन गेम्स में मेडल जीतकर देश का नाम बढ़ाया है।
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच अनुराग और महावीर सिंह।