ओक ओवर में ‘एेट होम’, मंत्री, विधायक पहुंचे
शिमला | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 71वें हिमाचल दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास ऑक ओवर में ‘ऐट होम’ का आयोजन किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक नरेंद्र बरागटा, महापौर कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महा-निदेशक एसआर मरड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, महाधिवक्त्ता अशोक शर्मा, एडीजीपी अनुराग गर्ग, नगर निगम शिमला के उप-महापौर व पार्षद, शहर के गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।