पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना परमिशन के रास्ते में लगा दिया भंडारा, लोग होते रहे परेशान

बिना परमिशन के रास्ते में लगा दिया भंडारा, लोग होते रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडारे की वजह से रास्ता तंग हो गया था जिस कारण अाने-जाने में परेशानी हुई।

सिटी रिपोर्टर | शिमला

लोअर बाजार में सुंदर पंसारी की दुकान के पास कारोबारियों की ओर से रविवार को भंडारा लगाया गया। भंडारे के दौरान सही व्यवस्था न होने पर दोपहर दो बजे भंडारा शुरू होने के बाद अफरा तफरी का माहौल था। सड़क पर चलने के लिए लोगों को किनारे पर थोड़ी सी जगह छोड़ी थी बाकि टेंट से कवर की गई थी। जिससे इस छोड़ी गई जगह में आने जाने वाले लोगों को तंगी में चलना पड़ा। सुंदर पंसारी से गंज जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से भंडारा लगाने वाली टीम ने बंद कर रखा था। भंडारा लगाने वाली टीम ने गंज से सुंदर पंसारी की ओर जाने वाले रास्ता बंद करने के लिए कोई परमिशन नहीं ले रखी थी।

लोगों ने मांग की खुली जगह लगाए भंडारे

बाजार घूमने आए लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को चाहिए कि जब भी इस तरह के भंडारे लगाएं तो बाजार के बीच भीड़ भाड़ वाली तंग सड़कों में न लगाए जाएं। इससे कभी भी महिला, बच्चों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। भंडारे जैन धर्मशाला के सामने नगर निगम का खाली पड़ा कॉम्प्लेक्स या श्री सनातन धर्म सभा के एसडी स्कूल में खुली जगह में लगाया जाए। इस तरह के भंडारा बाजार में सड़क के बीच लगाने से राहगीरों को परेशानी आती है। लोगों का कहना है कि बाजार के बीच तंग सड़कों पर इस तरह के भंडारे लगाना उचित नहीं है।

खबरें और भी हैं...