डीवाईएफआई महिला उत्पीड़न पर आज करेगी प्रदर्शन, बनाई रणनीति
डीवाईएफआई के पदाधिकारी बैठक कर धरने की रणनीति बनाते हुए।
शिमला | भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई की राज्य कमेटी की बैठक अध्यक्ष अनिल मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में राज्य सचिव कपिल भारद्वाज ने मीटिंग का एजेंडा रखा। डीवाईएफआई ने निर्णय लिया कि 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश भर में महिला उत्पीड़न व लगातार बढ़ते रेप के मामले में धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। डीवाईएफआई का मानना है कि गुड़िया हेल्पलाइन बनाने से यह घटनाएं नहीं रुक सकती, इसके लिए कानून को और सख्त बनाने की जरूरत है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 1 से 15 मई तक पूरे प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व प्रदेश में पानी, बिजली, फोरलेन, सफाई, बेरोजगारी आदि के मुद्दों पर आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा के प्रदेश का जो कोटा सेना भर्ती में काटा गया है, उसे हासिल करने के लिए भी नौजवान लामबंद किया जाएगा। बैठक में डीवाईएफआई के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।