पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजीएमसी स्टाफ ने की सफाई, किया जागरूक

आईजीएमसी स्टाफ ने की सफाई, किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसी में एक अप्रैल से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का रविवार को समापन हो गया। पखवाड़े के अंतिम दिन आईजीएमसी के सभी स्टाफ व निजी संस्था लोक कल्याण समिति ने आईजीएमसी परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने परिसर में सफाई की। डब्ल्यूएचओ की थीम ट्रिपल एच के तहत शुरू हुए इस पखवाड़े की अध्यक्षता नोडल अधिकारी डॉ अंजलि चौहान ने की थी। पखवाड़े के दौरान आईजीएमसी के चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, सफाई कर्मचारी व लोक कल्याण समिति ने पूरे अस्पताल व आसपास की सफाई की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज व आसपास भी सफाई की गई। अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज के आसपास क्यारियां बनाकर उसमें पौधे भी लगाए गए।

पखवाड़े के तहत बायोमेडिकल वेस्ट के कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की और सफाई के प्रति लोगो अपना ध्यान रखने बारे में बताया। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई की यदि हम स्वच्छता के प्रति ध्यान नहीं देंगे तो वह किस तरह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। स्वच्छता पखवाड़े के कार्यों को जांचने के लिए पीएसएम विभाग ने 11 व 12 अप्रैल को सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया और अस्पताल कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान में सीटीवीएस विभाग, स्किन विभाग के डॉ. तेगटा, लोक कल्याण समिति के राजेश सरस्वती व उनके सहयोगी, हॉस्पिटल इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी के मैटर्न कांता चौहान, वीना सेन, वार्ड सिस्टर पुष्पा, आईसीएन विभाग से शीतल, निशा शर्मा सेनिटरी निरीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक, कैंटीन के कर्मी व अन्य अस्पताल के कर्मचारी ने सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया और अस्पताल को साफ और स्वच्छ रखने का प्रण लिया।

आईजीएमसी में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...