यूनियन का निजी रेस्टोरेंट के बाहर कामगारों के निकालने पर प्रदर्शन
शिमला| हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन संबंधित सीटू ने निजी बार एंड रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने फैसला लिया है जब तक रेस्त्रां प्रबंधन गैर कानूनी तरीके से निकाले गए 2 मजदूरों को नौकरी पर वापस नहीं लिया जाता यूनियन अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। यूनियन ने प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया है कि मजदूर अपने अधिकार कि बात प्रबंधन से कर रहे हैं तो आए दिन धमकी दी जाती है। झूठे इल्जाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।