प्राइवेट स्कूलों की खुली लूट पर अंकुश लगाए सरकार : एसएफआई
शिमला | एसएफआई ने प्राइवेट स्कूलों को खुली लूट पर अंकुश लगाने की मांग की है। एसएफआई के जिला सचिव दिनित दैंटा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल प्रबंधक शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब में डाका डाल रहे हैं। मगर कोई उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसएफआई के जिला अध्यक्ष रमन थारठा ने सरकार से मांग की कि प्राइवेट स्कूलों में फीस संचालित करने के लिए रेगुलेटरी कमीशन बनाया जाए। शिक्षा का अधिकार कानून 2006 और 2005 की सीबीएसई की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करवाएं।