बालूगंज गुरुद्वारा में शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
शिमला | बैसाखी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में जोनल गुरुद्वारा वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शिमला के सहयोग से रविवार को पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मनोहर कीर्तन एवं गुरवाणी विचार, जाप का आयोजन किया गया। स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।