पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18, 19 को होगी भाजपा की दो दिवसीय बैठक

18, 19 को होगी भाजपा की दो दिवसीय बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | भाजपा जिला शिमला की बैठक रविवार को दीपकमल चक्कर में जिला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय बैठक को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संजय सूद ने कहा 18 को भाजपा जिला शिमला की जिला पदाधिकारी बैठक होगी, जिसमें प्रदेश भाजपा के नेता उपस्थित रहेंगे। 19 अप्रैल को भाजपा जिला शिमला की कार्यसमिति बैठक होगी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, मोहन सिंह ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, पारुल शर्मा, जिला प्रवक्ता कर्ण नंदा, कल्पना गौतम, सुदीप, उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...