गंज बाजार में सड़कों की टारिंग नहीं, लोग ठोकरें खाने को मजबूर
शिमला | गंज बाजार एरिया में सड़कों की टारिंग और रास्तों की रिपेयर न हाेने की वजह से लोगों को ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षद सुषमा कुठियाला ने कहा कि वार्ड में अनेक विकासात्मक कार्यों को स्मार्ट सिटी के चक्कर में नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का काम शुरू होने में कई वर्ष लग सकते हैं तो तब तक लोगों को सुविधा न देना गलत होगा। मांग की है कि वार्ड में रूटीन के कार्य न रोके जाएं।