पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंज बाजार में राधा भवन बनकर तैयार

गंज बाजार में राधा भवन बनकर तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंज बाजार शिमला में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आधुनिक सुविधा से लैस राधा भवन बनकर तैयार हो गया है। इस राधा भवन धर्मशाला के तैयार होने से शहर के लोगों को अपने घर के पास ही बाजार के होटलों व बैंक्विट हॉल से कम सस्ते दामों पर यह उपलब्ध होगा। इस भवन को बनाने के लिए दो साल का टारगेट रखा था यह भवन 14 महीने के अंदर तैयार हो गया।

शिमला में अधिकतर लोगों के भीड़भाड़ वाले तंग घर हैं। घर पर कोई भी आयोजन करवाने के लिए होटल में बुकिंग महंगे दामों पर करवानी पड़ती है। लेकिन अब लोगों को जब भी ब्याह शादी, मुंडन और जन्म दिन या कोई भी आयोजन करवाना हो तो अपने घर के पास ही सुविधा मिलेगी।

राधा भवन में दो हॉल व कमरा अटैच बाथ बनाए है। इस एक हॉल में लगभग पांच सौ लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही डीलक्स 17 कमरे भी तैयार किए गए है। कमरे में एलईडी,अटैच बाथरूम की सुविधा है। इसके अलावा दस बेड की डोर मैटरी भी बनाई है। दीनदयाल अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी इससे फायदा मिलेगा।

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद और सचिव विनोद अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को इसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज शाम चार बजे करेंगे। करेंगे। इसके बाद लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरु की जाएगी। इससे पहले यहां हवन यज्ञ होगा सभा के सभी पदाधिकारी इस दौरान भाग लेंगे।

गंज बाजार शिमला में बनकर तैयार हअा धर्मशाला श्री राधे भवन।

खबरें और भी हैं...