पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस गंभीरता से करे गुड़िया मामले की जांच: मेहरा

पुलिस गंभीरता से करे गुड़िया मामले की जांच: मेहरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| गुड़िया न्याय मंच के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने गुड़िया रेप व हत्या मामले में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने सीबीआई को चेताया है कि वह अपनी कार्रवाई ईमानदारी से करे तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली का अनुसरण न करें। इस घटनाक्रम में पहले ही सीबीआई व पुलिस की भारी किरकिरी हो चुकी है तथा जनता का विश्वास इन दोनों संस्थाओं से टूट चुका है।

उन्होंने सीबीआई से इस मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया है ताकि दोषियों पर शिकंजा कसे व गुड़िया को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा है कि जेल में बंद पुलिसकर्मी मोहन लाल ने जो पत्र प्रदेश सरकार व राज्यपाल को लिखा था उसे भी जांच के दायरे में लाया जाए। उन्होंने मांग की है कि सूरज हत्याकांड के दिन डीएसपी के साथ कोटखाई थाने गए ठियोग व मतियाणा पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को भी जांच के दायरे में लाया जाए। इन सभी कड़ियों को एक साथ जोड़कर इस मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है।

विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि प्रदेश की पुलिस की ही तरह सीबीआई की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं रही है। लगभग नौ महीने बीतने के बावजूद भी गुड़िया के असल कातिलों व बलात्कारियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...