पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट की फटकार के बाद वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने को लगाए सीसीएफ अफसर

हाईकोर्ट की फटकार के बाद वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने को लगाए सीसीएफ अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग ने हाईकोर्ट को बताया था कि राज्य में 13 परिवारों ने ही 3000 बीघा जमीन कब्जाई है। चार साल से इस केस की सुनवाई चल रही है लेकिन इनके नाम या कब्जे पहली बार अधिकारियों को तलब करने के बाद सामने आए हैं। इससे पहले हाईकोर्ट में छोटे मोटे कब्जाधारियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी जाती थी। कोर्ट में मौजूद प्रदेश के सभी डीएफओ, एसडीएम आैर तहसीलदारों को ईमानदारी से अपने क्षेत्र में सबसे बड़े कब्जाधारियों पर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

हाईकोर्ट ने दिए हैं ये आदेश| वन भूमि से कब्जा हटाने के मामले में हाईकोर्ट ने वन विभाग को खुद डिमार्केशन की बजाय कब्जे हटाने की कार्रवाई करने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में विभाग कार्रवाई करें। जिन्हें इससे तकलीफ है, वह डिमार्केशन करवाए। विभाग की आेर से डिमार्केशन का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

अब 25 अप्रैल को होगी सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होनी है। वन विभाग के अधिकारियों को शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को यह बताना होगा कि उन्होंने प्रतिदिन के हिसाब से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की।

प्रदेश में दो हजार हेक्टेयर जमीन पर कब्जे

वन भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के िलए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करे। प्रदेश में अभी दो हजार हेक्टेयर जमीन पर कब्जे हैं जिन्हें हटाने का कार्य चल रहा है। तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचि व (वन)

खबरें और भी हैं...