ओगली में आज प्रशासन सुनेेगा अापकी समस्याएं
शिमला| ओगली पंचायत के जलोग विश्राम गृह में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों की सभी समस्याएं सुनी जाएंगी और उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से उनका समय पर निदान करने की कोशिश होगी। कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे।