हाथापाई मामले में आरडीए ने की कार्रवाई की मांग
शिमला |टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के साथ हुई हाथापाई मामले में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन आईजीएमसी ने जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई की मांग की है। आरडीए अध्यक्ष डा. अजय जरियाल ने कहा कि रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में कुछ एक लोगों ने नशे में सर्जरी के डॉक्टर के साथ वार्ड में लड़ाई झगड़ा किया।