पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलडैम प्रोजेक्ट के लिए कंपनी बनाने की मंजूरी, अब वर्ल्ड बैंक करेगा फंडिंग

कोलडैम प्रोजेक्ट के लिए कंपनी बनाने की मंजूरी, अब वर्ल्ड बैंक करेगा फंडिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला के लिए कोल डैम (सतलुज)से पानी लाने के लिए शीघ्र कंपनी का गठन कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए कंपनी के गठन किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने शिमला के लिए दो अहम निर्णय लिए है। एक कोलडैम से पानी लाने के लिए कंपनी बनाए जाने की मंजूरी दी गई है। दूसरा शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सरकार ने स्टाफ की भर्ती किए जाने का रास्ता साफ कर दिया है। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम के लिए विभाग ने सेकंडमेंट बेस और आउटसोर्स आधार पर पद भरने की मंजूरी मांगी थी। सरकार ने विभाग को यह मंजूरी प्रदान कर दी है।

सीएस की अध्यक्षता में गठित होगी कंपनी, विभागों के सचिव होंगे सदस्य

शिमला में पानी के लिए 775 करोड़ का प्रोजेक्ट

विश्व बैंक ने सरकार के समक्ष कोलडैम से पानी लाने की नई शर्त रखी थी। निगम या कंपनी के पंजीकरण होने के बाद ही विश्व बैंक परियोजना के लिए 775 करोड़ रुपए जारी करेगा। विभाग का यह प्रोजेक्ट वर्ष 2050 तक के लिहाज से बनाया जाएगा है। इसमें शिमला शहर और आसपास के लोगों को चौबीस घंटे पानी दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा। हर घर को सीवरेज की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

शिमला-धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए भरे जाएंगे 50-50 पद

मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जाने के बाद शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों में इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 50-50 पदों को भरा जाएगा। इसमें सीईओ से लेकर जीएम, एसई, एजीएम, स्टेट टाउन प्लानर, मैनेजर प्रिक्योरमेंट, मैनेजर प्लानिंग, प्रोजेक्ट इंजीनियर, डिप्टी जरनल मैनेजर वित्त, लेखा अधिकारी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी, राजस्व विशेषज्ञ, पटवारी, पर्सनल असिस्टेंट के अलावा प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सहायक महा प्रबंधक, मैनेजर आईटी, आईटी प्रोग्रामर, कंपनी सचिव, लीगल एक्सपर्ट, प्रिक्योरमेंट एक्सपर्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों को सेकंडमेंट और आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे।

15 मई तक कंपनी का गठन, 15 जून तक होगी कंपनी में स्टाफ की भर्ती

शिमला शहर की महत्वकांक्षी कोलडैम से पानी लाने की योजना के लिए 15 मई तक कंपनी का गठन करने और 15 जून तक कंपनी में स्टाफ की भर्ती करने का लक्ष्य तय किया। कंपनी शिमला शहर में पानी की सप्लाई करेगी। प्लानिंग एरिया में कंपनी आईपी एच विभाग को बल्क में पानी देगी, इसका वितरण विभाग अपने स्तर पर करेगा। शहर में छह नए एसटीपी बनाए जाएंगे। शहर के प्लानिंग एरिया घणहाट्टी, शोघी, कुफरी, नाल-देहरा प्लानिंग एरिया को इससे जोड़ा जाएगा। पानी सीवरेज की पुरानी पाइपों काे बदला जाएगा। कोलडैम से 65 एमएलडी पानी उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...