दूसरे कॉलेजों में चेक होंगे पेपर, 23 अप्रैल से शुरू होगी चेकिंग
शिमला | इस बार अंडर ग्रैजुएट के फाइनल ईयर के पेपर दूसरे कॉलेजों में चेक होंंगे। पिछले कुछ साल से फाइनल ईयर के पेपर उसी कॉलेज में चेक हो रहे थे, जहां स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं। लेकिन कॉलेज टीचरों की मांग पर अब उसी कॉलेज की बजाय दूसरे कॉलेजोंं में पेपर चैक होंगे। 23 अप्रैल से यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का चेकिंग शुरू होगी। छात्रों के रिजल्ट जल्द निकालने के लिए विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस नेगी का कहना है कि इस बार रिजल्ट समय रहते निकाला जाएगा। कॉलेज प्राध्यापक संघ ने विवि प्रशासन को लिखित में दिया था कि वे इस सत्र में किसी भी सूरत में पेपर चैक नहीं करेंगे। ऐसे में अब विवि ने नियम बदल दिए हैं।
एचपीयू प्रशासन ने पिछले वर्ष 2017 में रिजल्ट को समय पर निकालने के लिए नियम बनाए थे कि छठे सेमेस्टर के पेपर वहीं, चेक होंगे जहां पर छात्रों ने दिए हैं। किसी छात्र ने संजौली में पेपर दिए हैं तो उसके पेपर वहीं के शिक्षक चैक करेंगे। पेपर का मूल्यांकन करने के बाद वे इसकी पूरी डिटेल विवि को देंगे। इससे समय पर रिजल्ट निकलेगा। जबकि जो पेपर विवि प्रशासन की ओर से अन्य सेमेस्टरों के चेक किए जाते हैं, उन्हें प्रदेश में बनाए गए अलग अलग केंद्रों में भेजा जाता है। जिस कारण ये समय पर चेक नहीं होते हैं और रिजल्ट निकालने में समय लग जाता है। ऐसे में अब फिर से पुराने नियमों के तहत पेपर चेक होंगे।