पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 हजार कांट्रेक्ट कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ा, 1 अप्रैल से मिलेगा

50 हजार कांट्रेक्ट कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ा, 1 अप्रैल से मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | राज्य के सरकारी विभागों, बोर्ड निगमों में अनुबंध आधार पर कार्यरत 50 हजार कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके ग्रेड पे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ग्रेड पे में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों के वेतन में 2 हजार से लेकर 5 हजार तक की बढ़ोतरी होगी।

मंगलवार को वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बढ़ी हुई ग्रेड-पे 1 अप्रैल से लागू होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में अनुबंध कर्मचारी के ग्रेड पे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी जिसे लागू कर दिया गया है। अनुबंध कर्मचारी पिछले काफी समय से राज्य सरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। शेष पेज 5 पर

ऐसे बढ़ेगा ग्रेड पे

विभागों बोर्ड निगमों में क्लर्क के पद पर जो कर्मचारी अनुबंध आधार पर कार्यरत है और उसका ग्रेड पे 1900 रुपए हैं। 50 फीसदी बढ़ोतरी होने के बाद ये 3800 रुपए हो जाएगा। राज्य में 50 हजार के करीब कर्मचारी अनुबंध आधार पर है।

खबरें और भी हैं...