पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश के कॉलेजों में 5 साल बाद खत्म होगा सेमेस्टर सिस्टम, सीएम ने कमेटी बनाई

प्रदेश के कॉलेजों में 5 साल बाद खत्म होगा सेमेस्टर सिस्टम, सीएम ने कमेटी बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | राज्य सरकार 5 साल बाद कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) लागू होने के बाद वार्षिक परीक्षा प्रणाली को खत्म कर सेमेस्टर सिस्टम को लागू किया गया था। इसके अलावा क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम (सीबीसीएस) सिस्टम भी लागू किया गया है।

सीबीसीएस सिस्टम की खामियों को भी सरकार दूर करेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में इसके लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा निदेशालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों की कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कमेटी सरकार को हर पहलू की जांच के बाद बताएगी कि सेमेस्टर सिस्टम को खत्म करने के क्या प्रभाव पड़ेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के कॉलेजों में 2013 में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। इसके तहत हर छह माह बाद परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत परीक्षा परिणाम समय पर न आना था। शेष पेज 5 पर

भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किया था वादा

भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा था कि रूसा के तहत च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम और सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर दोबारा वार्षिक प्रणाली शुरू की जाएगी। रूसा को बंद करना तो सरकार को मुमकिन नहीं लग रहा लेकिन सेमेस्टर प्रणाली को खत्म कर वायदे को कुछ हद तक पूरा करने जा रही है।

खबरें और भी हैं...