- Hindi News
- National
- मालरोड के एटीएम में पांच हजार से ज्यादा नहीं निकला कैश, उपनगरों में कैशलेस रहे एटीएम
मालरोड के एटीएम में पांच हजार से ज्यादा नहीं निकला कैश, उपनगरों में कैशलेस रहे एटीएम
छोटा शिमला सचिवालय के एसबीअाई के एटीएम में सुबह साढ़े दस बजे एटीएम में कैश न होने का मैसेज स्क्रीन पर था।
शिमला| शिमला में बुधवार को मालरोड में लगे एटीएम में तो कैश निकल रहा था लेकिन एक बार में पांच हजार से ज्यादा नहीं निकल रहा था, जिस कारण लोगों के बार-बार पैसे िनकालने पड़ रहे थे। अक्षय तृतीय के चलते लोगों को खरीदारी के लिए ज्यादा कैश की जरूरत थी। वहीं, उपनगरों के एटीएम खाली पड़े थे। लोग जब छोटा शिमला बाजार में लगे एटीएम पहुंच रहे थे तो वहां से खाली हाथ लौट रहे थे। सचिवालय के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे तो यहां भी मायूसी हाथ लगी। उपनगरों में एटीएम कैशलेस रहे। संजौली,न्यू शिमला, बालूगंज, टूटू सहित कई एरिया में लोगों को दिक्कत आई।