पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरिटेज ट्रैक पर कल से दौड़ेंगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें

हेरिटेज ट्रैक पर कल से दौड़ेंगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हेरिटेज ट्रैक कालका-शिमला पर 20 अप्रैल से हॉली-डे स्पेशल ट्रेनें दौड़ेगी। साथ ही शिमला व शोघी के बीच भी स्पेशल ट्रेन जॉय राइड भी चलेगी। समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार से दो अप व दो डाउन हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके आदेश रेलवे विभाग से मिल चुके हैं। वीकएंड पर रेलवे विभाग के पास रेलवे आरक्षण सूची में वेटिंग यात्रियों की सूची में इजाफा हुआ है। इसके चलते उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशनों को इसकी सूचना दे दी गई है। यह ट्रेनें 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। समर सीजन में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे भी मुश्तैद है।

हिल्स क्वीन शिमला में घूमने आने के कारण कालका-शिमला टै्रक पर देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों की भी अधिकता है। विश्व हेरिटेज का दर्जा मिलने के बाद इस ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक की लंबाई 96 किमी है। इस रूट पर रोजाना 10 गाड़ियां अप-डाउन करती हैं। इसके अलावा अब स्पेशल गाडियां चला रहा है।

सोलन स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि समर सीजन के लिए उत्तर रेलवे 20 अप्रैल से दो अप व दो डाउन हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा शिमला-शोघी के बीच जॉय राइट गाड़ी भी चलाई जी रही है। इसके आदेश रेलवे से मिल चुके हैं।

स्पेशल ट्रेन का ये रहेगा चलने का समय नेरोगेज हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 52445 सुबह 7 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी गाड़ी 52443 दोपहर 12.45 बजे कालका से चलेगी और शाम 6.25 बजे शिमला पहुंचेगी। इसी तरह शिमला से कालका की ओर जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन 52444 गाड़ी सुबह 9.25 बजे शिमला से चलेगी और 3.20 बजे कालका पहुंचेगी। दूसरी गाड़ी 52446 शिमला से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और 9.15 बजे शाम को कालका पहुंचेगी।

ये रहेगा जॉय राइड ट्रेन का समय शिमला व शोघी के बीच विंटर सीजन की तर्ज पर समर सीजन में भी जॉय राइड ट्रेन चलेगी। ट्रेन 52448 शिमला से प्रतिदिन दोपहर 12.45 बजे शोघी के लिए रवाना होगी और 1.50 बजे शोघी पहुंचेगी। यहां आधे घंटे रूकने के बाद ट्रेन 52447 शोघी से 2.20 बजे चलेगी और 3.30 बजे शिमला पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...