पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरज कस्टोडियल डेथ केस आईजी और अन्य आरोपी आज फिर होंगे कोर्ट में पेश

सूरज कस्टोडियल डेथ केस आईजी और अन्य आरोपी आज फिर होंगे कोर्ट में पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सूरज हत्या केस में न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर जैदी, एसपी डी डब्ल्यू नेगी, डीए रफीक अली और रंजीत वीरवार को फिर सीजेएम कोर्ट में पेश होंगे। 10 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 19 अप्रैल तक बढ़ाई थी। ऐसे में वीरवार को आरोपी अगले रिमांड के लिए फिर कोर्ट में पेश होंगे। इधर, सीबीआई ने जैदी समेत आठ आरोपियों के वॉयस सैंपल ले लिए हैं। 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जुन्गा लैब में उनके वॉयस सैंपल लिए थे। कोर्ट ने 15 नवंबर को इन आरोपियों के वॉयस सैंपलिंग के लिए अदालत में आवेदन दिया था। कोर्ट की मंजूरी के बाद ये सैंपल लिए गए। आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट लैब से मिलना बाकी है।

रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि सूरज हत्या केस में जो ऑडियो एविडेंस सीबीआई के हाथ लगे हैं, उनमें आवाज इन्हीं आरोपियों की ही है। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने सीबीआई और मोबाइल कंपनियों को आरोपियों को सीडीआर देने के आदेश भी दिए थे। जैदी और अन्य आरोपियों ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि उन्हें जुलाई महीने की सीडीआर दिलवाई जाए।

खबरें और भी हैं...