पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री की मन की बात हर बूथ तक पहुंचाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री की मन की बात हर बूथ तक पहुंचाएगी भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने रूपरेखा तैयार की है। बुधवार को शिमला में जिला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में बैठक हर माह के अंतिम रविवार को माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनने की योजना बनाई जाए और मन की बात कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा बैठक में आने वाले कार्यक्रमों 20 अप्रैल को उज्जवला कार्यक्रम, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान, 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला, 5 मई को आजीविका एवं कौशल विकास मेला कार्यक्रम, 26 मई को केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन और ऐसे अनेकों कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी, खादी ग्राम उद्योग एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, पूर्व राज्यसभा सांसद विमला कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सिकंदर कुमार जी विशेष रुप में उपस्थित रहे।

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेते भाजपा नेता।

खबरें और भी हैं...