परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ में लोगों ने डाली आहुतियां
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सभा शिमला की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से बचने व देश एवं प्रदेश की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सभा की ओर से रिज मैदान पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। 26 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इसमें दीन दयाल ब्लड बैंक से डॉ.गंगा की टीम ने रक्त इकट्टा किया। नगर निगम शिमला के उपमहापौर राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरक ,वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने कहा कि भगवान परशुराम द्वारा प्रदान की गई शिक्षा से सभी को मानवता के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहने की प्रेरणा मिलती है। परशुराम जयंती पर लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। सभा के अध्यक्ष राकेश कपिला, महासचिव किशोरी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, किरन बावा, महिला विंग प्रधान रूपा शारदा, स्वतंत्र शर्मा, रंजू शर्मा,अनिल भारद्वाज ,दीपक कुमार शर्मा, बंसी लाल शर्मा, राजेंद्र दत्त शर्मा, अमर शर्मा, राकेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, किशोरी लाल, जया शर्मा ,सतपाल पिंटू व अन्य उपस्थित रहे।
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सभा शिमला ने युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से राजीव पंडित को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का आगामी 15 दिनों के भीतर चुना जाएगा।
ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हवन यज्ञ किया गया।