- Hindi News
- National
- मांगें पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा, भूख हड़ताल जारी
मांगें पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा, भूख हड़ताल जारी
शिमला | अखिल भारतीय जीडीएस (एनएफपीई) दिल्ली के अाह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन भी जीपीओ के बाहर परिमंडल स्तर पर भूख हड़ताल पर ग्रामीण डाक सेवक बैठे रहे। ग्राम डाक सेवक (एनएफपीई) के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल में शिमला, नाहन,सोलन, मंडी, बिलासपुर और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी शिमला मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भूख हड़ताल में संघ नेताओं में प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना,प्रेम मेहता, बिलासपुर से सोहन लाल, विक्रम,शशी, राजकुमार, शिमला से कमल किशोर, राजिंद्र सिंह, सोलन से मुंकदलाल, पी-3से जगतराम, केंद्रीय समन्वय समिति के पूर्व महासचिव केएल गौत्तम बैठे हंै। इन नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते मांगे नहीं मानी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सभा के केंद्रीय समन्वय समिति के पूर्व महासचिव के एल गौत्तम और सुलोचना शर्मा ने भी संबोधित किया।