जलवायु परिवर्तन पर 5 राज्यों के वैज्ञानिक करेंगे चर्चा
शिमला | जलवायु परिवर्तन की वजह से वानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उभरी चुनौतियों और इन चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में नई आवश्यकताओं के बारे में चर्चा के लिए 5 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों के वैज्ञानिक शिमला में चर्चा के लिए जुटेंगे। 20 अप्रैल को हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला में “क्षेत्रीय अनुसंधान सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।