पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री ने शिमला से स्वच्छता जत्था किया रवाना

मुख्यमंत्री ने शिमला से स्वच्छता जत्था किया रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ओक ओवर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत पर्व’ के मौके पर स्वच्छता जत्थे को रवाना किया। शिमला नगर निगम व साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान की एक महत्वकांक्षी पहल की है। प्रदेश में इस अभियान को 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा। सभी जिलों, विकासखंडों आैर ग्राम पंचायतों को लाया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। प्रदेश के लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल से सहयोग करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...