पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंडर में अनियमितता, पीडब्ल्यूडी के सात एक्सईएन होंगे चार्जशीट

टेंडर में अनियमितता, पीडब्ल्यूडी के सात एक्सईएन होंगे चार्जशीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में तैनात 7 एक्सईएन स्तर के अधिकारियों को चार्जशीट करने की तैयारी है। विभाग के एनलिस्टमेंट रूल में अनियमितता बरतने का दोषी मानते हुए इन्हें चार्जशीट किया जाएगा। विभाग ने इन अधिकारियों को चार्जशीट करने की फाइल तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए सीएम ऑफिस भेजी है क्योंकि ये विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद ही देख रहे हैं।-शेष पेज 9 पर

चहेतों को फायदा पहुंचाया

इन सात एक्सईएन ने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए ए ग्रेड के ठेकेदारों को सी और डी ग्रेड के ठेकों के काम आवंटित किए। बी ग्रेड के कुछ काम सी और डी ग्रेड के ठेकेदारों को भी दिए गए। इसे एनलिस्टमेंट रूल का उल्लंघना माना गया। मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग से की गई। पहले लीपापोथी हुई। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसे कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने इस मामले की दोबारा जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...