पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता सैस का पैसा दूसरी जगह खर्च रहा केंद्र: चौहान

स्वच्छता सैस का पैसा दूसरी जगह खर्च रहा केंद्र: चौहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार विभाग की राज्य कार्यकारिणी व जिला संयोजक की बैठक बुधवार को शिमला में हुई। बैठक की अध्यक्षता असंगठित कामगार विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने की। उन्होंने एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार असंगठित कामगार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो दिशा-निर्देश दिए हैं उन्हें पदाधिकारियों के साथ सांझा किया। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस की तीन मुख्य मांगों को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके तहत पूरे देश में हर चीज पर स्वच्छता सेस लिया जा रहा है। सैस के माध्यम से करोड़ों रुपए इक्ट्ठा किया जाता है, लेकिन यह राशि स्वच्छता के बजाए अन्य कार्यों पर खर्च हो रही है। उन्होंने मांग उठाई कि जो संस्थाएं पूरे देश में सफाई व्यवस्था देखती है उन्हें एकत्रित सेस का मात्र एक प्रतिशत हिस्सा दिया जाए ।

मांग: यूटीलिटी को कृषि गाड़ी करे घोषित

बैठक में हिमाचल में चलने वाली डबल कैबिन गाड़ी (यूटीलिटी) को कृषि गाड़ी घोषित करने की मांग उठाई। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान में इसे कमर्शियल गाड़ी है जिसमें किसानों को कई प्रकार के टैक्स और बाहरी राज्यों के भी टैक्स देने पड़ते है, यदि इसे कृषि गाड़ी घोषित किया जाए तो इसमें किसानों बागवानों को अपनी सब्जियां, खाद, सेब एवं अन्य फल सब्जी मंडी तक पहुंचाना सस्ता होगा। इसके अलावा सेब पर आयात शुल्क को बढ़ाने की मांग भी की है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी अतुल कडहोता, राजीव राणा, महेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, दलीप शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, बबीता कुमारी, नीरज शर्मा, शबनम, संजय कुमार, कुलवंत मेहता, हंस राज, अजय ठाकुर, मनोहर सिंह, महेश्वर सिंह ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...