पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शूटर मोदगिल के गांव का टूटा रास्ता होगा रिपेयर, चिंतपूर्णी के विधायक ने दिए डेढ़ लाख

शूटर मोदगिल के गांव का टूटा रास्ता होगा रिपेयर, चिंतपूर्णी के विधायक ने दिए डेढ़ लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊना | शूटर अंजुम मोदगिल के पैतृक गांव धुसाड़ा को जाने वाला रास्ता टूट गया था। इस रास्ते की अब दोबारा से रिपेयर हो सकेगी। क्योंकि चिंतपूर्णी हलके के विधायक बलवीर चौधरी ने इस गांव के रास्ते की रिपेयर के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए हैं। वह अंजुम मोदगिल के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर उनके घर बधाई देने आए थे। इस दौरान चौधरी ने शूटर के पिता सुदर्शन मोदगिल को उनकी बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी। सुदर्शन पिछले कल चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव आए थे। इस बीच विधायक ने शूटर अंजुम को अपनी तरफ से प्रोत्साहन के लिए पांच हजार रुपये का चेक उनके पिता को भेंट किया। साथ ही अंजुम के घर तक जाने वाले टूटे रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए स्वीकृत किए। चौधरी ने कहा कि अंजुम मोदगिल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अंजुम की उपलब्धि पर प्रदेश वासियों को नाज है। इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखकर नगद पुरस्कार देने की मांग उठाई है।

शिविर के दौरान विधायक बलदेव शर्मा ने ग्रामीणों को बताया स्वच्छता का महत्व,

हमीरपुर | स्वच्छता पर्व के तहत बिझडी ब्लॉक की समताना पंचायत में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़सर विधानसभा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। शर्मा ने स्वच्छता के प्रति सरकार की नीतियों को भी विस्तार से बताया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्वच्छ भारत अभियान की सफलता को लेकर अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। लोगों ने मिल कर रास्तों व आसपास लगे कूड़े के ढेरों को भी ठिकाने लगाया। शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को एक कार्यक्रम के रूप में न लेकर उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। तभी उसके उद्देश्य की पूर्ति संभव हो सकेगी। यदि आप लोग अपने घर के आस-पास को स्वच्छ बनाए रखेंगे, तो न केवल वह इलाका सुंदर दिखेगा, बल्कि बीमारी फैलने का भी खतरा नहीं रहेगा।

युवा कांग्रेस ने कार्यकारिणी में किया बदलाव

शिमला | युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में विस्तार किया है। अभिजीत डोगरा व सुरेश नेगी को महासचिव और राकेश जम्वाल, विकास वर्मा, रोहित महंत, राहुल सोनी व तजेंद्र ठाकुर को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

खबरें और भी हैं...