पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘अाप’ अा रहे हैं तो दिए रिपेयर को अाने वाले ट्रकों को परमिट, अाप अाते रहें महामहिम

‘अाप’ अा रहे हैं तो दिए रिपेयर को अाने वाले ट्रकों को परमिट, अाप अाते रहें महामहिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी शहर या राज्य की अफसरशाही पब्लिक के रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली सड़कों की रिपेअर या दूसरी सुविधाओं की फाइलें तो दबाकर बैठा रहता है लेकिन जब किसी वीवीआईपी के उन्हीं सड़कों या सुविधाओं के इस्तेमाल की बारी आए तो अफसरशाही फौरन हरकत में आकर फाइलों को क्लियर कर देती है। शहर की कुछ सड़कों की रिपेअर और काफी वक्त से पानी या कूड़े उठाने की प्राब्लम को न अफसरशाही और ही नगर निगम गंभीरता से ले रहा था। लेकिन अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिमला 20 से 24 मई तक का दौरा फाइनल हुआ तो सचिवालय में होम डिपार्टमेंट की अफसरशाही से लेकर नगर निगम उन सड़कों को चमकाने और पानी-सफाई को लेकर न सिर्फ गंभीर हो गई बल्कि सचिवालय से कुछ सील्ड सड़कों की रिपेअर के लिए जरूरी एप्रूवल भी मिल गई। सचिवालय की अफसरशाही और नगर निगम की इस तेजी को देखकर तो शहर की जनता यही चाहेगी कि महामहिम शिमला आते रहें तो शहर में सड़क, पानी और सफाई की हालत तो सुधरती रहेगी।

अफसरों के पास लटकी थी इसी सड़क की फाइल, अब सुधरेगी

होम डिपार्टमेंट ने दी खुद रोकी फाइल पर एप्रूवल राजभवन से नवबहार जाने वाली सड़क न सिर्फ वीवीआईपी इस्तेमाल करते हैं बल्कि शहर के लोग भी इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। पर्यटन विभाग ने टारिंग के लिए होम डिपार्टमेंट से उन वाहनों के परमिट जारी करने की मंजूरी मांगी थी जो गाड़ियां रिपेअर और टारिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान को इस एरिया में लेकर आनी थी। लेकिन एप्रूवल नहीं मिल रही थी। लेकिन राष्ट्रपति का दौरा फाइनल हुआ तो टारिंग के काम के लिए जरूरी गाड़ियों को लाने के परमिट जारी करने की मंजूरी दे दी। लेकिन वीवीआईपी के अलावा शहर के लोगों के इस्तेमाल की इस सड़क की टारिंग के लिए मंजूरी देने की होम डिपार्टमेंट के पास पहले फुर्सत नहीं थी।

सुधरने लगी शहर की सड़कों और पानी-सफाई की हालत

नवबहार रोड के खस्ता हाल।

साढ़े चार करोड़ से सुधर रहीं सड़कें नगर निगम प्रशासन ने इस सीजन में शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 4.50 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इन सड़कों की टारिंग में मैटेरियल की कमी दूर करने के लिए जनवरी माह में ही सामान का आर्डर भी कर दिया था। अब टैंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की टारिंग का काम जोरों पर है।

होम डिपार्टमेंट की डायरेक्शन को पूरा कर रहे हैं: जमवाल नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर होम डिपार्टमेंट की ओर से जो डायरेक्शन आ रही हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने शहर में सफाई और सड़कों की दशा सुधारने का काम भी तेज कर दिया है।

होम डिपार्टमेंट ने रोके रखे थे रिपेअर में इस्तेमाल होने वाले काम के लिए परमिट, अब हर काम के फटाफाट दे रहा रहा आदेश

कूड़े और पानी का भी आया ख्याल कई दिनों तक शहर में न कूड़ा उठा और कई दिनों तक शहर में लोगों को पांच दिन तक पानी नहीं मिला। अब राष्ट्रपति आ रहे हैं तो सफाई और पानी की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बैठक भी हुई जिसमें पानी और सफाई पर चर्चा हुई।

महामहिम के लिए नगर निगम भी जागा शहर की कुछ दूसरी सड़कों की रिपेअर काफी टाइम से नहीं हुई थी। नगर निगम के पास इन सड़कों को ठीक करने के लिए वक्त नहीं था। अब राष्ट्रपति के दौरे के लिए निगम प्रशासन ने अपनी सड़कों की टारिंग करने के काम में तेजी लाया ताकि महामहिम की मेजबानी में किसी तरह की कमी न रहे। स्वागत के लिए अनाडेल में स्वागत द्वार तो लगाया ही जा रहा है लेकिन अनाडेल जाने वाली सड़क की हालत सुधारने का काम भी दौरे से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

काश! होम डिपार्टमेंट रोज दे ऐसे आदेश पहले राजभवन से नवबहार सड़क के लिए काम में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों के परमिट जारी करने की एप्रूवल न देने वाला अब नगर निगम को हर काम जल्दी करने के निर्देश दे रहा है। सरकारी महकमे अगर इसी गंभीरता से आम लोगों के लिए भी काम करें तो लोगों को सुविधाओं से महरूम न होना पड़े

यहां भी बदलेगी दशा

अन्नाडेल सड़क की दशा में होगा सुधार सफाई व्यवस्था सुधारी जाएगी

पानी की स्थिति में सुधार के लिए निर्देश पानी की गुणवत्ता पर भी रहेगी नजर मालरोड, रिज, वीआईपी रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर सफाई के विशेष इंतजाम खराब एंबुलेंस रोड भी होंगी रिपेयर।

खबरें और भी हैं...